सवाल आपका है

Shibu Soren Death News: पूर्व सीएम का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज

Sibu Soren Death News: पूर्व सीएम का निधन, लंबे समय से चल रहा था बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज: Image Soruce: IBC24

Sibu Soren Death News: पूर्व सीएम का निधन, लंबे समय से चल रहा था बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज: Image Soruce: IBC24

रांची: Shibu Soren Death News सियासी गलियारे से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन हो गया है। बता दें कि शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार राजधानी दिल्ली के नामी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान लबातार उनकी तबीयत बिगड़ती ही जा रही थी और सुबह-सुबह ही उनका निधन हो गया। पूर्व सीएम सोरेन के निधन की जानकारी प्रदेश के मुखिया और पूर्व सीएम के पुत्र हेमंत सोरेन ने दी है।

Read More: Andhra Pradesh Workers Killed: खदान में भीषण हादसा.. भारी-भरकम चट्टान मजदूरों पर गिरी, 6 की दर्दनाक मौत, 8 गंभीर तौर पर घायल

Shibu Soren Death News हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके जानकारी देते हुए लिखा है कि ”आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए है। आज मैं शून्य हो गया हूँ….”

 

बता दें, शिबू सोरेन ने 38 वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व किया है और उन्हें पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में जाना जाता है। शिबू सोरेन ने 18 साल की उम्र में संथाल नवयुवक संघ का गठन किया था। 1972 में, सोरेन ने बंगाली मार्क्सवादी ट्रेड यूनियन नेता एके रॉय और कुर्मी-महतो नेता बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर झामुमो का गठन किया और इसके महासचिव बने।

Read More: Liquor Scam Cash Video: पूर्व विधायक के करीबी के घर शराब घोटाले का पूरा पैसा, बंडल गिनते सामने आया वीडियो, वायरल होते ही खड़े हो गए अधिकारियों के कान

सोरेन 1977 में अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गये थे, लेकिन बाद में 1980 में दुमका से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गये। इसके बाद वे 1989, 1991 और 1996 में भी लोकसभा के लिए चुने गए। वह 2002 में राज्यसभा के लिए चुने गए, लेकिन उसी वर्ष लोकसभा उपचुनाव में ड्यूमा सीट जीतने के बाद उन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया। 2004 में पुनः निर्वाचित होने के बाद सोरेन मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कोयला मंत्री थे, लेकिन 30 साल पुराने चिरुडीह मामले में उनके नाम गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उन्हें इस्तीफा देने का निर्देश दिया गया।

Exit mobile version