महाराष्ट्र में शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस का अभी समर्थन नही, राज्य में बढ़ीं राष्ट्रपति शासन की संभावनाएं

महाराष्ट्र में शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस का अभी समर्थन नही, राज्य में बढ़ीं राष्ट्रपति शासन की संभावनाएं

महाराष्ट्र में शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस का अभी समर्थन नही, राज्य में बढ़ीं राष्ट्रपति शासन की संभावनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: November 11, 2019 2:25 pm IST

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे की अगुआई में आज शाम में गवर्नर से मिले पर सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर सके। हालांकि शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने की इच्छा जरूर जताई है। शिवसेना ने 2 दिनों का वक्त मांगा था लेकिन गवर्नर ने समय नहीं दिया। ऐसे में राजनीतिक संकट की स्थिति बन गई है। उधर, कांग्रेस और एनसीपी की ताबड़तोड़ बैठकों के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें —महाराष्ट्र में सरकार गठन की कवायद, उद्धव ठाकरे ने फोन पर की सोनिया गांधी से ब…

कांग्रेस ने NCP चीफ शरद पवार से बात कर शिवसेना को समर्थन देने का मन बना लिया है, लेकिन शाम करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस ने बयान जारी कर पेच फंसा दिया। कांग्रेस ने कहा है कि वह इस मामले में एनसीपी के साथ और चर्चा करना चाहती है। ऐसे में अब तक साफ नहीं हो पाया है कि कांग्रेस शिवसेना का समर्थन करेगी या नहीं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मंगलवार को पार्टी के नेता एनसीपी के साथ बैठक करेंगे, जिसमें कुछ फैसला हो सकता है। ऐसे में राज्यपाल नई सरकार को लेकर क्या फैसला लेंगे, यह कहा नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें —सियासी घमासान में बीच बिगड़ी शिवसेना के संजय राउत की तबियत, लीलावती …

वहीं राज्यपाल ने शिवसेना को और अधिक समय देने से इनकार कर दिया है, जिससे अब राज्य में राष्ट्रपति शासन की संभावना बन गई है। शिवसेना ने राज्यपाल से और समय की मांग की थी।

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/BV169ymumuI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com