बीजेपी के साथ गठबंधन में शिवसेना ने महाराष्ट्र में खुद को बताया बड़ा भाई

Ads

बीजेपी के साथ गठबंधन में शिवसेना ने महाराष्ट्र में खुद को बताया बड़ा भाई

  •  
  • Publish Date - January 28, 2019 / 02:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

मुंबई। शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर फिर अपने तेवर दिखाए हैं। शिवसेना ने सोमवार को कहा है कि वह महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन में बड़ा भाई है और आगे भी रहेगा। मुंबई में हुई पार्टी की बैठक के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम महाराष्ट्र में बड़ा भाई हैं, हम बड़ा भाई थे और आगे भी रहेंगे।

हालांकि 289 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी की संख्या 121 है जबकि शिवसेना के 63 सदस्य हैं। वहीं  लोकसभा में महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में से शिवसेना के 18 सांसद चुनकर पहुंचे हैं तो बीजेपी के 23 सांसद यहां से चुने गए हैं। बीते कई दिनों से कई मुद्दों पर शिवसेना की तरफ से लगातार बीजेपी की आलोचना के चलते दोनों पार्टियों के बीच खटास आ गई है।

यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री रमन तक पहुंची झीरम कांड की आंच, बुलाया जा सकता है पूछताछ के लिए 

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को यह चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं होता है तो बीजेपी अपने पूर्व सहयोगियों के साथ विपक्ष का व्यवहार करेगी। इसके बाद भड़की शिवसेना ने बीजेपी को डुबा देने की धमकी दी थी।