शिव सेना (उबाठा) सांसद ओमप्रकाश राजे निंबालकर शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना में शामिल होंगे
शिव सेना (उबाठा) सांसद ओमप्रकाश राजे निंबालकर शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना में शामिल होंगे
धाराशिव, 21 जून (भाषा) शिवसेना (उबाठा) को झटका देते हुए पार्टी के सांसद ओमप्रकाश राजे निंबालकर ने रविवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे। निंबालकर उबाठा के छह बागी नेताओं में से एक हैं।
निंबालकर दोपहर में पुणे से धाराशिव पहुंचे और अपने समर्थकों से बातचीत की।
उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में शिवसेना (उबाठा) की हार और विपक्ष में होने के कारण लोगों के लिए ज्यादा कुछ न कर पाने का ज़िक्र किया।
उन्होंने कहा, “हम इसलिए हारे क्योंकि हम सत्ता में नहीं थे। सरकार का हिस्सा न होने के कारण, पिछले दो सालों में मैं लोगों के लिए ज़्यादा कुछ नहीं कर पाया। इन बातों को ध्यान में रखते हुए, मैंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने का फ़ैसला किया है। वे हमारे साथ खड़े रहे। मैंने शिंदे और मुख्यमंत्री (देवेंद्र) फडणवीस से बातचीत की है।”
निंबालकर ने अपने पिता पवनराजे निंबालकर की हत्या के मामले में राज्य के पूर्व गृह मंत्री पदमसिंह पाटिल के बरी होने का भी ज़िक्र किया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने (शिंदे और फडणवीस) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मेरी बात करवाई। मैंने उनसे हमारे साथ न्याय करने का अनुरोध किया। बाद में, शिंदे ने यह भी कहा कि सीबीआई अपील दायर करेगी। हमें कोई एहसान नहीं चाहिए, लेकिन मैंने मांग की है कि फैसला गुण-दोष के आधार पर होना चाहिए।”
भाषा प्रशांत नरेश
नरेश

Facebook


