शिवकुमार ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए सिद्धरमैया, येदियुरप्पा, देवेगौड़ा को आमंत्रित किया

शिवकुमार ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए सिद्धरमैया, येदियुरप्पा, देवेगौड़ा को आमंत्रित किया

शिवकुमार ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए सिद्धरमैया, येदियुरप्पा, देवेगौड़ा को आमंत्रित किया
Modified Date: June 3, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: June 3, 2026 1:46 pm IST

( तस्वीरों सहित )

बेंगलुरु, तीन जून (भाषा) कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा से मुलाकात कर उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया।

इस समारोह में शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शिवकुमार ने यहां सिद्धरमैया के आवास ‘कावेरी’ पर जाकर उनसे मुलाक़ात की और शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यह समारोह लोक भवन के ग्लास हाउस में शाम चार बजकर पांच मिनट पर आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद, मुख्यमंत्री पद के लिए नामित शिवकुमार ने यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा के आवास पर जाकर उन्हें समारोह के लिए आमंत्रित किया।

शिवकुमार ने येदियुरप्पा से मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘उन्होंने राज्य को दिशा दिखाई है, उन्होंने राज्य के लिए काम करने के साथ इसके विकास में योगदान दिया है। हम सभी को मिलकर काम करना होगा।’

शिवकुमार ने जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता एच. डी. देवेगौड़ा से भी मुलाकात की और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित कर उनका आशीर्वाद लिया।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में