कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाओं के बीच शिवकुमार दिल्ली के लिए रवाना
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाओं के बीच शिवकुमार दिल्ली के लिए रवाना
बेंगलुरु, 28 मई (भाषा) सिद्धरमैया के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा के कुछ घंटों बाद बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार कांग्रेस आलाकमान से मिलने के लिए नयी दिल्ली रवाना हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सिद्धरमैया के उत्तराधिकारी के रूप में शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
इससे पहले शाम को सिद्धरमैया भी कांग्रेस नेतृत्व से मिलने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए।
मीडिया के साथ साझा किए गए शिवकुमार के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह आज रात दिल्ली पहुंचेंगे, जबकि उनकी वापसी यात्रा की तारीख तय नहीं है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की यात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नए नेता के चयन, नए मंत्रिमंडल के गठन और अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) का अध्यक्ष पद भी शामिल है, जो फिलहाल शिवकुमार के पास है। सूत्रों ने बताया कि इन मुद्दों पर एक-दो दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
भाषा आशीष माधव
माधव

Facebook


