शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के दावे का खंडन किया, मुख्यमंत्री की कुर्सी को ‘स्थिर’ बताया

शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के दावे का खंडन किया, मुख्यमंत्री की कुर्सी को ‘स्थिर’ बताया

शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के दावे का खंडन किया, मुख्यमंत्री की कुर्सी को ‘स्थिर’ बताया
Modified Date: May 10, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: May 10, 2026 8:20 pm IST

रायचूर(कर्नाटक), 10 मई (भाषा) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस दावे का खंडन किया जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी ‘डगमगाने’ की बात कही गई है।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे शिवकुमार ने रायचूर जिले के लिंगासागुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कर्नाटक में कोई कुर्सी नहीं डगमगा रही है। सभी कुर्सियां स्थिर हैं। मुझे नहीं पता कि प्रधानमंत्री किस बात का जिक्र कर रहे हैं।’’

वह प्रधानमंत्री के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने राज्य सरकार के भीतर सत्ता संघर्ष का आरोप लगाया था।

कर्नाटक कांग्रेस के भीतर चल रहे ‘सत्ता संघर्ष’ के केंद्र में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार के बीच हुआ वर्ष 2023 का वह कथित समझौता है जिसके तहत दोनों के ढाई-ढाई साल तक सरकार का नेतृत्व करने पर अनौपचारिक सहमति बनी थी। लेकिन पार्टी ने इस समझौते की कभी सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह ‘कर्नाटक में आंतरिक सत्ता संघर्ष के कारण सुशासन प्रदान करने में विफल रही है और जनता के साथ विश्वासघात किया है।’’

भाषा धीरज संतोष

संतोष


लेखक के बारे में