श्रद्धा के कटे हुए सिर को आफताब ने ऐसे लगाया ठिकाने, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, देखकर दहल जाएगा दिल

पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें आरोपी आफताब एक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है! shraddha murder case details in hindi

श्रद्धा के कटे हुए सिर को आफताब ने ऐसे लगाया ठिकाने, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, देखकर दहल जाएगा दिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 19, 2022 5:08 pm IST

नई दिल्ली: shraddha murder case details in hindi  श्रद्धा मर्डर केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, पुलिस लगातार आरोपी आफताब से पूछताछ कर सबूत जुटाने में जुटी हुई है। इसी बीच पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें आरोपी आफताब एक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आफताब इसी बैग में भरकर श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों को ठिकाना लगाता था।

Read More: मजदूरी करने के दौरान कटा नाबालिग के शरीर का ये अंग, आक्रोशित परिजनों ने किया घेराव, कहा- अब कैसे करेगा ये काम 

इसके अलावा दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट से हथियार बरामद हुआ है। श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस इस सुराग को अहम मानकर चल रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इसी हथियार से आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद शव को काटा था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि आफताब पूनावाला ने कड़ी पूछताछ के बाद सच्चाई का खुलासा करना शुरू कर दिया है और खुद छतरपुर स्थित अपने फ्लैट से पुलिस को महत्वपूर्ण सबूत बरामद करने में मदद की। शनिवार को आफताब के फ्लैट से हथियार बरामद हुआ है।

Read More: जयमाला के बाद आउट ऑफ कंट्रोल हुए दूल्हा-दुल्हन, मेहमानों के सामने ही टूट पड़े एक दूसरे पर, किस करते देख पंडित ने मूंद ली आंखें

फॉरेंसिक टीम का दावा है कि हत्या के दिन आफताब ने जो कपड़े पहने थे, उन पर लगे खून के धब्बे अब भी हो सकते हैं। हालांकि वो कपड़े अभी बरामद नहीं हुए हैं। इसलिए पुलिस ने आफताब के फ्लैट से सभी कपड़ों को जब्त कर लिया है। आफताब ने पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के खून से सने कपड़ों को सिविक गार्बेज वैन में फेंक दिया था। श्रद्धा के कपड़ों का पता लगाने के लिए पुलिस ने कूड़ा उठाने वाले सिविक नेटवर्क पर नजर रखना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दंपति के रहने वाले पड़ोस के कचरे के लिए दो डंपिंग स्पॉट की पहचान की है।

Read More: Zomato में भी शुरू हुआ मंदी का दौर! कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान 

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जंगल में मिले शरीर के अंग श्रद्धा के हैं या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच की रिपोर्ट आने में 15 दिन लगेंगे। पुलिस सुरक्षा फुटेज की भी जांच कर रही है और डेटिंग ऐप बम्बल से विवरण मांगा है, जहां आफताब और श्रद्धा तीन साल पहले मिले थे।

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"