BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Shraddha Walker Father Passed Away: श्रद्धा वाकर के पिता का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, बेटी के लिए 2 साल से मांग रहे थे इंसाफ

Shraddha Walker Father Passed Away: श्रद्धा वाकर के पिता का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, बेटी के लिए 2 साल से मांग रहे थे इंसाफ

Shraddha Walker Father Passed Away/ Image Credit: X Handle

Shraddha Walker Father Passed Away/ Image Credit: X Handle

karan nepali
Published: 09 Feb 2025 | 5:32 pmModified: 09 Feb 2025 | 5:32 pm
HIGHLIGHTS
  1. श्रद्धा वाकर मर्डर केस से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है।
  2. अपनी बेटी के इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ रहे श्रद्धा के पिता विकास वाकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
  3. विकास वाकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके बेटे ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नई दिल्ली : Shraddha Walker Father Passed Away: कुछ दिनों पहले एक खबर सामने आई थी, जिसने सबको झंकझोर कर रख दिया था। ये खबर थी श्रद्धा वाकर की निर्मम हत्या की। श्रद्धा वाकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। वहीं अब इस केस से जुडी एक दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। अपनी बेटी के इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ रहे श्रद्धा के पिता विकास वाकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रविवार सुबह महाराष्ट्र के वसई में विकास वाकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके बेटे ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उनकी मौत की वजह प्रारंभिक रूप से दिल का दौरा बताई जा रही है।

श्रद्धा की हत्या के बाद से ही विकास वाकर काफी सदमे में थे। वह पिछले दो साल से अपनी बेटी की अस्थियों का इंतजार कर रहे थे, जो अब तक दिल्ली पुलिस ने उनके परिवार को नहीं सौंपी हैं।

यह भी पढ़ें: Karunaratne retires from cricket: इस दिग्गज खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, ICC ने प्रतिबद्धता की तारीफ की 

श्रद्धा वाकर मर्डर केस क्या है?

Shraddha Walker Father Passed Away: आपको बता दें कि, 18 मई 2022 को दिल्ली के महरौली इलाके में श्रद्धा वाकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आफताब ने शव को 35 टुकड़ों में काटकर एक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और फिर उन्हें कई दिनों तक जंगल में फेंकता रहा। हालांकि, 12 नवंबर 2022 को आफताब गिरफ्तार कर लिया गया। इस केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था और आफताब के लिए कड़ी सजा की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें: Woman Died Live Video : DJ की धुन पर नाचते-नाचते हुआ कुछ ऐसा.. स्टेज पर ही महिला ने तोड़ दिया दम, सामने आया वीडियो 

पिता ने आरोपी के लिए की थी फांसी की मांग

Shraddha Walker Father Passed Away: विकास वाकर ने हमेशा अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की और आफताब के लिए मौत की सजा की अपील की थी। कोर्ट में उन्होंने गवाही भी दी थी कि आफताब ने उनके सामने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में कबूल किया था। अब श्रद्धा के पिता के निधन के बाद, यह सवाल उठ रहा है कि उनकी आखिरी इच्छा, अपनी बेटी के हत्यारे को सजा दिलवाना, क्या पूरी हो पाएगी?

[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: श्रद्धा वाकर की हत्या 18 मई 2022 को उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने की थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Shraddha Walker's father died of a heart attack, he was seeking justice for his daughter for 2 years

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm