नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अपने वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया को मंगलवार को पार्टी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त किया।
पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धरमैया की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की।
कांग्रेस आलाकमान के कहने के बाद सिद्धरमैया ने बीते 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
भाषा हक माधव दिलीप
दिलीप