बेंगलुरु, 17 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद लहर सिंह सिरोया ने शनिवार को कहा कि एमयूडीए घोटाले को लेकर सिद्धरमैया पर व्यक्तिगत आरोप लगे हैं, ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि आम व्यक्ति की तरह इनका सामना करना चाहिए।
राज्यसभा सदस्य सिरोया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एमयूडीए घोटाले में श्री सिद्धरमैया, उनकी पत्नी और परिवार पर विशुद्ध रूप से व्यक्तिगत आरोप लगे हैं। यह उनके स्वामित्व वाली निजी भूमि से संबंधित मामला है। उन्हें राज्य सरकार की मशीनरी का इस्तेमाल करके एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक आम व्यक्ति की तरह इसका सामना करना चाहिए। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री को दोनों के बीच अंतर पता है।”
आरोप हैं कि सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को मैसूरु में प्रतिपूरक भूखंड आवंटित किया गया था जिसका संपत्ति मूल्य उनकी उस भूमि की तुलना में अधिक था जिसे एमयूडीए ने ‘अधिग्रहीत’ किया था।
भाषा जोहेब माधव
माधव