NEET Exam Centre Abu Dhabi: नागपुर का स्टूडेंट अबूधाबी में दिलाएगा NEET का एग्जाम!.. प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र देखकर हर कोई है हैरान, अब खुद सुनें

Ads

Nagpur NEET aspirant gets Abu Dhabi as exam centre: नागपुर के छात्र को NEET पुनर्परीक्षा के लिए अबू धाबी केंद्र मिला, NTA से शिकायत के बाद जांच जारी।

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 01:23 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 01:23 PM IST

NEET Exam Centre Abu Dhabi || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी में NEET परीक्षा केंद्र।
  • छात्र के पास पासपोर्ट नहीं, परिवार ने जताई चिंता।
  • NTA ने शिकायत के बाद जांच और सुधार का आश्वासन दिया।

नागपुर: NEET-UG 2026 की रिएग्जाम से ठीक एक दिन पहले एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नागपुर के एक छात्र को परीक्षा केंद्र भारत के बजाय संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में दे दिया गया है। (NEET Exam Centre Abu Dhabi) इसका खुलासा तब हुआ जब छात्र के पिता ने एडमिट कार्ड डाउनलोड कराया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानकारी के मुताबिक़, छात्र को पहले आयोजित होने वाली NEET परीक्षा के लिए नागपुर के सरस्वती विद्यालय में केंद्र मिला था। लेकिन पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया। जब छात्र ने पुनर्परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें उसका परीक्षा केंद्र अबू धाबी इंडियन स्कूल, UAE दिखाया गया।

नागपुर को चुना था पहली पसंद

परिजनों का कहना है कि आवेदन भरते समय छात्र ने पहली पसंद के रूप में नागपुर, दूसरी पसंद के रूप में वर्धा और तीसरी पसंद के रूप में भंडारा का चयन किया था। इसके बावजूद उसे विदेश में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। (NEET Exam Centre Abu Dhabi) छात्र के पिता मोहम्मद तालिब ने बताया कि उनके बेटे के पास पासपोर्ट तक नहीं है। ऐसे में एक दिन के भीतर विदेश जाकर परीक्षा देना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार इस गलती से पूरी तरह परेशान और असमंजस की स्थिति में है।

NTA से की शिकायत

परिवार ने तुरंत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों के अनुसार, NTA ने गलती स्वीकार करते हुए जांच के बाद नया एडमिट कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है। वही महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. अनीस अहमद ने इस घटना को NTA की गंभीर लापरवाही बताया है। उन्होंने मांग की कि छात्र को तुरंत नागपुर या आसपास के किसी शहर में परीक्षा केंद्र दिया जाए ताकि वह बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सके।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

21 जून को होगी NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा

इस बीच NTA ने कहा है कि 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा सामग्री को GPS से लैस वाहनों और पुलिस सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। (NEET Exam Centre Abu Dhabi) परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के लिए दो लाख से अधिक अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, शिक्षकों, जिला प्रशासन और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

इबोला से निपटने और टीका विकसित करने के लिए अफ्रीका को अपने संसाधन लगाने होंगे: अफ्रीका सीडीसी प्रमुख

गोवा सरकार ने मच्छरों को भगाने के लिए अनधिकृत फॉगिंग पर प्रतिबंध लगाया

वीएमसी ने नीलामी के लिए तृणमूल सांसद पठान के कब्जे वाले भूखंड की कीमत तय की

अनंत अंबानी ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया, मोहन भागवत से मिले

पिछले डेढ साल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 30 शिशुओं को बेचा गया: दिल्ली पुलिस की जांच

Q1. नागपुर के छात्र को परीक्षा केंद्र कहां आवंटित हुआ?

Ans: छात्र के एडमिट कार्ड में अबू धाबी इंडियन स्कूल, UAE परीक्षा केंद्र दर्शाया गया।

Q2. परिवार ने इस मामले में क्या कदम उठाया?

Ans: परिवार ने तुरंत NTA हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर केंद्र बदलने की मांग की।

Q3. NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा कब आयोजित होगी?

Ans: NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी।