एएआई से तकनीकी सलाह के बाद बेंगलुरु के लिए विकसित किया जायेगा दूसरा हवाई अड्डा: सिद्धरमैया

एएआई से तकनीकी सलाह के बाद बेंगलुरु के लिए विकसित किया जायेगा दूसरा हवाई अड्डा: सिद्धरमैया

एएआई से तकनीकी सलाह के बाद बेंगलुरु के लिए विकसित किया जायेगा दूसरा हवाई अड्डा: सिद्धरमैया
Modified Date: March 6, 2026 / 06:15 pm IST
Published Date: March 6, 2026 6:15 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

बेंगलुरु, छह मार्च (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि बेंगलुरु के लिए एक अन्य हवाई अड्डा विकसित किया जाएगा, ताकि शहर के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीड़-भाड़ को कम किया जा सके।

उन्होंने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से तकनीकी सलाह मिलने के बाद व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

सिद्धरमैया ने कहा,‘‘देश के तीसरे सबसे बड़े हवाई अड्डे के रूप में उभरे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीड़ कम करने के लिए बेंगलुरु में एक अन्य हवाई अड्डा विकसित किया जाएगा, जिसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से तकनीकी सलाह मिलने के बाद व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की जाएगी।’’

एएआई अधिकारियों ने बेंगलुरु के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए चयनित तीनों स्थलों का दौरा कर लिया है।

राज्य सरकार ने तीन स्थानों का चयन किया था जिनमें दो हारोहल्ली के पास कनकपुरा रोड पर हैं और एक नेलमंगला में कुनिगल रोड पर है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार ने राज्य में सात घरेलू हवाई अड्डों के विकास के लिए अब तक 1,593 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘‘चालू वर्ष के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।’’

भाषा राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में