राहुल गांधी के दोबारा अध्यक्ष बनने के संकेत, फिल्ममेकर ने कहा- ‘गई भैंस पानी में’.. फिर बीजेपी को दी बधाई

राहुल गांधी के दोबारा अध्यक्ष बनने के संकेत, फिल्ममेकर ने कहा- 'गई भैंस पानी में'.. फिर बीजेपी को दी बधाई

राहुल गांधी के दोबारा अध्यक्ष बनने के संकेत, फिल्ममेकर ने कहा- ‘गई भैंस पानी में’.. फिर बीजेपी को दी बधाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: December 20, 2020 5:58 am IST

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद से कांग्रेस में अध्यक्ष का पद खाली है, हालांकि सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अब फिर से राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित ने तंज कसा है।

अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘गई भैंस पानी में ! राहुल गांधी एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी को हार्दिक बधाई। अशोक पंडित के इस ट्वीट पर यूजर्स की तरह.तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

संजय ठाकुर नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है ‘ जो लोग एक परिवार को छोड़कर अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नहीं बदल सके वे लोग बोल रहे हैं वक्त है बदलाव का ‘। पता नहीं कब जागेंगे कुछ लोग, चापलूसी या गुलामी की भी हद होती है।

पंकज शाह नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है ‘वैसे वो बहुत दिन से छत पर खड़े होकर चिल्ला रहे हैं कि वो दोबारा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनेंगे, वैसे बीजेपी के लिए अच्छा है। बृज मोहन नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है, यह खबर सुनकर बूथ स्तर के कई कार्यकर्ताओं ने स्थानीय हलवाई को लड्डू ऑर्डर कर दिए हैं। अब ये न पूछें कार्यकर्ता किस पार्टी के हैं।

अश्विनी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है, अब तो 2024 , 2029 भी कमल सुनिश्चित हो गया। भाजपा के प्रचार प्रमुख राहुल जी का दिल से स्वागत और धन्यवाद। भाजपा की अगले 25 साल का विजेता बनाने के लिए। ये प्रभु राम का आशीर्वाद है। विभु वशिष्ठ नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है, भैंस तो पहले से ही पानी में है, अब तो डूबने की नौबत है और डूबना तय ही समझो‌।

कृष्ण कांत शुक्ला नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है यद्यपि राहुल गांधी की बातों को जनता गंभीरता से नहीं लेती, फिर भी कहा था कि न मैं अध्यक्ष बनूंगा , न मेरे परिवार से बनेगा, इसके पश्चात कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का निर्णय हो चुका कि 99.99 प्रतिशत कांग्रेसी उन्हें ही काग्रेस अध्यक्ष चाहते हैं फिर पारिवारिक पार्टी के बेहूदा चुनाव.तर्क, नाटक क्यों? सचिन शर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है, चारों दिशाओं में हर्षोल्लास है इस खबर को सुनकर।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com