सिक्किम के मुख्यमंत्री ने अस्थाई सरकारी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषण की

Ads

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने अस्थाई सरकारी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषण की

  •  
  • Publish Date - February 10, 2024 / 01:06 AM IST,
    Updated On - February 10, 2024 / 10:22 AM IST

गंगटोक, नौ फरवरी (भाषा) सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को राज्य सरकार के समूह सी और डी के उन सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की जिन्होंने 31 दिसंबर, 2023 तक चार साल की सेवा पूरी कर ली है।

तमांग ने चार फरवरी को चुनावी बिगुल बजाते हुए घोषणा की थी कि चार साल से अधिक समय से काम कर रहे सभी अस्थाई सरकारी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा और इस संबंध में इस महीने एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

रंगपो के सार्वजनिक मैदान में राज्य स्तरीय अस्थायी कर्मचारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं 31 दिसंबर तक चार साल की सेवा पूरी करने वाले ग्रुप सी और डी के सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा करता हूं। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।’’

भाषा शोभना संतोष

संतोष