सिक्किम के राज्यपाल ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल
सिक्किम के राज्यपाल ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल
गंगटोक, पांच अप्रैल (भाषा) सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने रविवार को मंगन जिले के चुंगथांग में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और मनोबल बढ़ाया।
माथुर ने जवानों से बातचीत करते हुए कहा, “मैं यहां सिर्फ राज्यपाल के रूप में नहीं, बल्कि एक मित्र के रूप में आपके बीच आया हूं, ताकि आपकी चुनौतियों को समझ सकूं और आपके साहस व समर्पण के लिए आपका उत्साहवर्धन कर सकूं।”
राज्यपाल ने 17,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित केरांग पोस्ट पर तैनात आईटीबीपी के जवानों के धैर्य, अनुशासन और समर्पण की सराहना की।
उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवानों और महिला टुकड़ी का अनुशासन और पराक्रम पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है, विशेष रूप से उत्तर सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में उनकी भूमिका अमूल्य है।
माथुर ने जवानों से उनके खान-पान, बिजली, संचार सुविधाओं और जीवन स्तर के बारे में भी जानकारी ली। इस पर जवानों ने संतोष जताते हुए बताया कि पिछले एक दशक में आधुनिक सैन्य उपकरणों, बेहतर भोजन और डिजिटलीकरण के कारण सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है।
इस दौरान राज्यपाल ने रास्ते में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों से भी मुलाकात की और प्रतिकूल मौसम व कठिन परिस्थितियों में उनके योगदान की सराहना की।
भाषा रवि कांत रवि कांत प्रशांत
प्रशांत

Facebook


