सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 313 नए मामले सामने आये

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 313 नए मामले सामने आये

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 313 नए मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: January 16, 2022 8:09 pm IST

गंगटोक, 16 जनवरी (भाषा) सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 313 और मामले सामने आये जिसके बाद रविवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34,712 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

राज्य में कोविड-19 से अब तक 413 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में अभी 1,989 मरीज उपचाराधीन हैं और संक्रमण की दर 25.4 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत है।

भाषा यश देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में