वित्त वर्ष 2004-05 से सीमा विकास कार्यक्रम के तहत 39 हजार परियोजनाओं कों मंजूरी मिली
वित्त वर्ष 2004-05 से सीमा विकास कार्यक्रम के तहत 39 हजार परियोजनाओं कों मंजूरी मिली
नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि वित्त वर्ष 2004-05 से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर सहित सीमावर्ती राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 39,000 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में सड़कों, पुलों, चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए आवासीय क्वार्टर, स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त कमरे, अतिरिक्त कक्षाएं, आंगनवाड़ी केंद्र, छात्रावास, स्कूलों में छात्रावास और आजीविका परियोजनाएं शामिल हैं।
मंत्री ने बताया सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पहली बस्ती से 0-10 किलोमीटर की दूरी के भीतर स्थित गांवों/कस्बों में लागू किया गया है।
राय ने कहा, ‘‘वर्तमान में, बीएडीपी अपने आखिरी चरण में है।’’
भाषा
हक हक सुभाष
सुभाष

Facebook


