बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार गायक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार गायक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार गायक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Modified Date: April 18, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: April 18, 2026 9:59 pm IST

गुरुग्राम, 18 अप्रैल (भाषा) यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक गाने में बंदूक संस्कृति और जबरन वसूली को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए मेवाती गायक असलम को शनिवार को नूंह की एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

बिछोर थानाक्षेत्र के नवलगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय गायक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। नूंह साइबर पुलिस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने 12 अप्रैल को शिकायत दर्ज करायी थी।

अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा कि गीत में अवैध हथियार रखने का महिमामंडन किया गया है और धमकी भरे लहजे में जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।

यह गाना यूट्यूब चैनल ‘असलम सिंगर जमींदार टॉपिक’ पर रिलीज हुआ था।

शिकायत के बाद गायक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद शुक्रवार को गायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है और आगे की जांच जारी है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में