गायक कैलाश खेर का नया भक्ति गीत ‘जोगी’ जारी, आदि शंकराचार्य को किया ‘नमन’

गायक कैलाश खेर का नया भक्ति गीत 'जोगी' जारी, आदि शंकराचार्य को किया 'नमन'

गायक कैलाश खेर का नया भक्ति गीत ‘जोगी’ जारी, आदि शंकराचार्य को किया ‘नमन’
Modified Date: April 16, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: April 16, 2026 10:18 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) मशहूर गायक कैलाश खेर ने अपना नया भक्ति गीत ‘‘जोगी’’ जारी किया है। यह गीत भक्ति आंदोलन के नैतिक मूल्यों और प्राचीन लोक कविताओं से प्रेरित है।

लोक वाद्यों और सुरीली आवाज के संगम वाले इस गीत को समकालीन श्रोताओं के लिए पेश किया गया है। उसमें शास्त्रीय भक्ति परंपराओं को एक नए स्वरूप प्रस्तुत किया गया है। इसे ‘कैलाश एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के म्यूजिक लेबल ‘कैलासा रिकॉर्ड्स’ के तहत जारी किया गया है।

इस गीत का वीडियो आदि शंकराचार्य के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को समर्पित है। इसमें मठों की स्थापना के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने और उन्हें एकीकृत करने के उनके प्रयासों को दर्शाया गया है।

वीडियो में उन समकालीन आध्यात्मिक गुरुओं के प्रति भी सम्मान व्यक्त किया गया है, जो इन शिक्षाओं को आगे बढ़ा रहे हैं।

गीत के बारे में खेर ने कहा, ‘‘ ‘जोगी’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि अंतर्मन की एक यात्रा है। यह संगीत उसी भावना को समेटे हुए है जिसे सदियों से संतों और रहस्यवादियों ने महसूस किया है। आदि शंकराचार्य की तपस्या और दूरदर्शिता हमें याद दिलाती है कि सच्ची परंपरा इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर उस व्यक्ति में जीवित है जो सत्य और धर्म के मार्ग पर चलता है।’

यह गीत सभी प्रमुख ‘स्ट्रीमिंग मंचों’ एवं ‘डिजिटल चैनलों’ पर उपलब्ध है।

भाषा सुमित राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में