केरल में तलाशी अभियान के दौरान ईडी टीम पर हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी गठित
केरल में तलाशी अभियान के दौरान ईडी टीम पर हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी गठित
तिरूवनंतपुरम, दो जून (भाषा) केरल पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर तलाशी अभियान के दौरान ईडी अधिकारियों पर हुए हमले के संबंध में दर्ज मामले की जांच के लिए 30 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त ने 30 मई को एसआईटी के गठन का आदेश जारी किया था।
यह घटना 27 मई को हुई, जब भीड़ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करने में कथित तौर पर बाधा डाली थी।
पुलिस ने कहा कि विशेष टीम गठित करने का निर्णय ‘‘अपराध की गंभीरता’’, इसमें शामिल आरोपियों की बड़ी संख्या और त्वरित एवं प्रभावी जांच की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
भाषा सुभाष तान्या
सुभाष

Facebook


