सीतारमण ने गुवाहाटी में योग दिवस समारोह में भाग लिया
सीतारमण ने गुवाहाटी में योग दिवस समारोह में भाग लिया
(तस्वीरों सहित)
गुवाहाटी, 21 जून (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम के मुख्यमंत्री के साथ गुवाहाटी में आयोजित योग दिवस समारोह में भाग लिया।
केंद्रीय मंत्री पिछले चार दिनों से विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र के दौरे पर हैं।
ब्रह्मपुत्र रिवरफ्रंट पर आयोजित योग सत्र में सीतारमण और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के अलावा राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य अजंता नेओग और अशोक सिंघल सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय वित्त मंत्री के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ निर्मला सीतारमण ने असम के गुवाहाटी स्थित ब्रह्मपुत्र रिवरफ्रंट पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समारोह में भाग लिया।’’
उसने कहा, ‘इस वर्ष की थीम ‘बढ़ती उम्र में योग से रहें नियोग’ है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के महत्व पर जोर देती है। यह न केवल जीवनकाल को बढ़ाने, बल्कि ‘हेल्थस्पैन’ को बढ़ाने की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है।’’
सीतारमण बृहस्पतिवार को गुवाहाटी पहुंची थीं और इसके बाद अगले दो दिनों में उन्होंने मेघालय में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया, जिनमें ‘‘उत्तरी-पूर्वी राज्यों में बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं का लाभ उठाना’’ विषय पर एक सेमिनार भी शामिल था। वह शनिवार रात को वापस गुवाहाटी लौट आई थीं।
भाषा शोभना रंजन
रंजन

Facebook


