जम्मू कश्मीर के उधमपुर और सांबा में छह मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के उधमपुर और सांबा में छह मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के उधमपुर और सांबा में छह मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: March 24, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: March 24, 2026 2:40 pm IST

जम्मू, 24 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के उधमपुर और सांबा जिलों में छह कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस जांच दल ने तीन आरोपियों को अलग-अलग इलाके से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी महनदीप सिंह को मजालता के मनवाल चौक, सुरेश कुमार को देविका के पास सर्कुलर रोड और विक्रम कुमार को गोला मेला से पकड़ा गया।

प्रवक्ता के अनुसार, सिंह से 10.27 ग्राम, सुरेश से 1.54 ग्राम और विक्रम से 5.74 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि सोमवार को कुद इलाके के रामनगर से तस्कर राम पुरी और तेली बारी से तस्कर धनंजय प्रताप को गिरफ्तार किया गया है तथा दोनों के पास से सात-सात ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई।

प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को सांबा जिले में पुलिस ने शहर के भार्गव कॉलेज के पास एक मोटरसाइकिल को रोका और वाहन चालक फरमान के पास से 9.70 ग्राम हेरोइन बरामद की।

उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं तथा जांच जारी है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में