Bengaluru Road Accident News: राजधानी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, हालत देख पुलिस के भी उड़े होश
Bengaluru Road Accident News: बेंगलुरु के बाहरी इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई।
Bengaluru Road Accident News || Image- file Image
- बेंगलुरु के बाहरी इलाके में दो अलग-अलग इलाकों में हुए भीषण सड़क हादसे।
- दोनों सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई।
- पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Bengaluru Road Accident News: बेंगलुरु: शहर के बाहरी इलाके में 21 मार्च की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, काशी की आध्यात्मिक यात्रा के लिए निकलीं तीन महिलाओं की उस समय मौत हो गई जब हवाई अड्डे की ओर जा रहे उनके टेम्पो ट्रैवलर को देवनहल्ली के (Bengaluru Road Accident News) पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसने बताया कि तुमकुरु जिले के टिपटूर से काशी जाने के लिए 12 लोग हवाई अड्डे जा रहे थे।
घायलों का इलाज जारी
Bengaluru Road Accident News: अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, (Bengaluru Road Accident News) जिसे इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्त टेम्पो के चालक सहित सभी घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, एक अन्य सड़क दुर्घटना में, मेदाहल्ली के पास पंचर की वजह से (Bengaluru Road Accident News) सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से एक छोटे मालवाहक वाहन के भिड़ जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मालवाहक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Iran Israel War Update: अब ईरान के निशाने पर ‘मिनी इंडिया’, बैलिस्टिक मिसाइलों से किया ताबड़तोड़ हमला, यहीं कैद है इजरायल का ब्रह्मास्त्र
- Harda Youth Death Case : एक्सीडेंट नहीं, ये…मर्डर है? ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत, भाई के दावों ने पुलिस के भी उड़ाए होश
- Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 3: ‘धुरंधर 2’ कर रही धुआंधार कमाई, 3 दिन में ही तोड़ दिए कई बड़े रिकॉर्ड, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Facebook


