Iran Israel War Update: अब ईरान के निशाने पर ‘मिनी इंडिया’, बैलिस्टिक मिसाइलों से किया ताबड़तोड़ हमला, यहीं कैद है इजरायल का ब्रह्मास्त्र

अब ईरान के निशाने पर 'मिनी इंडिया', बैलिस्टिक मिसाइलों से किया ताबड़तोड़ हमला, Iran Israel War Update: Iran fires missiles near Israeli nuclear research center

Iran Israel War Update: अब ईरान के निशाने पर ‘मिनी इंडिया’, बैलिस्टिक मिसाइलों से किया ताबड़तोड़ हमला, यहीं कैद है इजरायल का ब्रह्मास्त्र
Modified Date: March 22, 2026 / 04:21 pm IST
Published Date: March 22, 2026 3:59 pm IST

काहिरा: Iran Israel War Update:  ईरान ने एक बार फिर इजराइल के कई इलाकों में हवाई हमला किया है। रविवार सुबह से 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं गई। इन हमलों में 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजराइली विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य सेवाओं के अनुसार, घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले ईरान ने शनिवार रात भी इजराइल के डिमोना और अराद शहरों पर हमला किया था। यहां इजराइल का बड़ा न्यूक्लियर प्लांट है। यह हमला डिमोना इलाके में हुआ है। इसी इलाके के मिनी इंडिया कहा जाता है।  इजरायल का डिमोना शहर, जहां पर रंग-बिरंगे कपड़े, जलेबी और चाट की महक और बॉलीवुड का असर देखने को मिलता है। यह एक ऐसा शहर है जहां पर भारतीय मूल के लोग रहते हैं और इजरायल के परमाणु ठिकानों से सिर्फ 20 किमी. दूरी पर है।

ऊर्जा संयंत्रों को ‘‘नेस्तनाबूद’’ कर देगा अमेरिका

Iran Israel War Update:  इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोलता है तो अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों को ‘‘नेस्तनाबूद’’ कर देगा। इन घटनाक्रमों से संकेत मिलता है कि युद्ध अपने चौथे सप्ताह की शुरुआत में एक खतरनाक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों के बीच देश में दबाव का सामना कर रहे ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित अपने घर से सोशल मीडिया पर यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईरान को 48 घंटे में इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को खोलना होगा, अन्यथा अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाएगा।

ईरान ने दी ये चेतावनी

रविवार तड़के ईरान ने चेतावनी दी कि उसके ऊर्जा ठिकानों पर किसी भी हमले के जवाब में वह क्षेत्र में अमेरिका और इजराइल के ऊर्जा व बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा। ईरान के सरकारी मीडिया ने एक सैन्य प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी।इजराइल पर ये हमले ऐसे समय हुए जब उसी दिन पहले तेहरान के प्रमुख परमाणु संवर्धन केंद्र नतांज पर हमला हुआ था। इजराइली सेना ने कहा कि वह दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद पर गिरी मिसाइलों को रोक नहीं सकी। यह पहली बार था जब परमाणु केंद्र के आसपास के क्षेत्र में ईरानी मिसाइलें इजराइल की वायु रक्षा प्रणाली को भेदने में सफल रहीं।  ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यदि इजराइल डिमोना जैसे अत्यधिक सुरक्षित क्षेत्र में भी मिसाइलों को रोक नहीं पा रहा है, तो यह युद्ध के नए चरण में प्रवेश का संकेत है।’’

इजराइली पीएम ने कही ये बात

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि घटनास्थल पर और आपातकालीन दल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद कठिन शाम है। इधर बचावकर्मियों के दावा किया है कि अराद में सीधे हमले से कम से कम 10 अपार्टमेंट इमारतों को भारी नुकसान हुआ, जिनमें से तीन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर गिरने के खतरे में हैं। कम से कम 64 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।