Uttarakhand Government News: उत्तराखंड में भाजपा सरकार के चार साल हुए पूरे, सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने छुए विकास के नए आयाम, लोगों को मिल रही अनेको सुविधाएं
Uttarakhand Government News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चार वर्षों ने राज्य की विकास यात्रा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
Uttarakhand Government News/Image Credit: IBC24.in
- उत्तराखंड में भाजपा सरकार के चार साल पूरे हुए ।
- सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम छुए ।
- भाजपा सरकार में प्रदेश के लोगों को मिल रही अनेको सुविधाएं।
Uttarakhand Government News: देहरादून: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों ने राज्य की विकास यात्रा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। यह दौर केवल योजनाओं की घोषणा का नहीं, बल्कि जमीनी क्रियान्वयन और परिणामों का रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विजन को साकार करने में उत्तराखण्ड ने खुद को एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है।
आर्थिक मोर्चे पर राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2024-25 में राज्य का GSDP ₹3.81 लाख करोड़ तक पहुँच गया, जो 2021-22 की तुलना में डेढ़ गुना वृद्धि दर्शाता है। (Uttarakhand Government News) प्रति व्यक्ति आय बढ़कर ₹2.73 लाख हो गई है। जबकि Multidimensional Poverty Index (MPI) घटकर 6.92% पर आ गया है। राज्य का ग्रोथ रेट 7.23% रहा, जो मजबूत आर्थिक आधार को दर्शाता है।
राज्य में MSME की संख्या बढ़कर लगभग 80 हजार तक पहुँच गई है। इससे लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं।
अटल आयुष्मान योजना के तहत 61 लाख कार्ड बनाए गए और 17 लाख से अधिक मरीजों को ₹3400 करोड़ से अधिक का मुफ्त इलाज मिला।
पर्यटन और धार्मिक आस्था के क्षेत्र में भी उत्तराखण्ड ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे।
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में भी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड, रोपवे परियोजनाएं और हेली सेवाओं का विस्तार, कनेक्टिविटी को नई दिशा दे रहे हैं। राज्य में हेलीपोर्ट और हेलीपैड की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी नवाचार देखने को मिला है। मिलेट्स नीति, कीवी नीति और ड्रैगन फ्रूट योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल रहा है।
प्रदेश के लिए परिवर्तनकारी रहे चार वर्ष
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार के चार वर्ष राज्य के लिए परिवर्तनकारी रहे हैं। (Uttarakhand Government News) कानून व्यवस्था से लेकर अर्थव्यवस्था, पर्यटन, सामाजिक कल्याण और बुनियादी ढांचे तक हर क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग और मजबूत नेतृत्व के साथ उत्तराखण्ड अब विकसित भारत के निर्माण में एक सशक्त भागीदार बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
समग्र और संतुलित विकास हमारा संकल्प: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का कहना है कि हमारा संकल्प केवल विकास नहीं, बल्कि समग्र और संतुलित विकास है। (Uttarakhand Government News) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य में उत्तराखण्ड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इन्हे भी पढ़ें-
- UP News: उत्तर प्रदेश के इतने युवा बने नर्सिंग अफसर, सीएम योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, कहा- सेवा और संवेदना का पेशा है नर्सिंग
- Upcoming IPO Next Week: नया हफ्ता, नया मौका! आ रहे हैं 7 नए IPO, फटाफट देखें कौन सा शेयर देगा आपको सबसे ज्यादा फायदा
- Bengaluru Road Accident News: राजधानी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, हालत देख पुलिस के भी उड़े होश

Facebook


