Gwalior Harsh Firing Video : बर्थडे पार्टी में डांसरों के साथ ठुमके लगाते हुए उड़ाए पैसे, फिर सरेआम युवकों ने शुरू कर दिया ऐसा काम, देखें 52 सेकंड का वायरल वीडियो

Gwalior के बनहेरी गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान डांसरों के बीच युवकों ने नोट उड़ाए और अवैध हथियारों से हर्ष फायरिंग की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Gwalior Harsh Firing Video : बर्थडे पार्टी में डांसरों के साथ ठुमके लगाते हुए उड़ाए पैसे, फिर सरेआम युवकों ने शुरू कर दिया ऐसा काम, देखें 52 सेकंड का वायरल वीडियो

Gwalior Harsh Firing Video / Image Source : IBC24

Modified Date: March 22, 2026 / 05:29 pm IST
Published Date: March 22, 2026 4:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बर्थडे पार्टी में डांसरों के बीच युवकों ने खुलेआम अवैध हथियार लहराए।
  • जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।
  • लिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की ।

ग्वालियर: Gwalior Harsh Firing Video मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का एक ऐसा मंजर सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। यहाँ एक बर्थडे पार्टी के जश्न में न केवल बार-बालाओं के ठुमकों पर नोट लुटाए गए, बल्कि जोश में आकर सरेआम अवैध हथियारों से हर्ष फायरिंग की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवाओं की टोली हाथ में बंदूकें लहराते हुए कानून की धज्जियां उड़ाती साफ नजर आ रही है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के बनहेरी गांव का बताया जा रहा है। Gwalior Firing Video यहाँ आयोजित एक बर्थडे पार्टी में मनोरंजन के लिए डांसरों को बुलाया गया था। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि डांसरों के ठुमकों के बीच मदमस्त युवा न केवल नोट उड़ा रहे हैं, बल्कि खुलेआम अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

वायरल  वीडियो के आधार पर जाँच शुरू

हद तो तब हो गई जब जश्न के बीच ही अवैध हथियारों से दनादन हर्ष फायरिंग शुरू कर दी गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।इस वीडियो के वायरल होने के बाद ग्वालियर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.