Singrauli Rape Crime News: इंस्टाग्राम पर छत्तीसगढ़ की युवती को मध्य प्रदेश के युवक से हुआ इश्क, धीरे-धीरे प्यार चढ़ा परवान, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे जानकर उड़ गए सबके होश
Singrauli Rape Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की रहने वाली युवती के साथ सिंगरौली में रहने वाले युवक ने किया दुष्कर्म।
Singrauli Rape Crime News/Image Credit: IBC24.in
- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की रहने वाली युवती की सिंगरौली में रहने वाले युवक से हुई दोस्ती।
- युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध।
- युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
Singrauli Rape Crime News: सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के नवानगर में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की रहने वाली युवती ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। (Singrauli Rape Crime News) उसने बताया कि करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती माड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले 18 वर्षीय दिलीप कुमार पनिका से हुई थी।
आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
इसके बाद धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उसे शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। आरोपी दिलीप 11 अगस्त 2025 को युवती को बहला-फुसलाकर बैढ़न ले आया। यहां माजन मोड़ के पास उसने शादी का पक्का वादा किया और युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी की बात कहकर युवती का शोषण करता रहा। (Singrauli Rape Crime News) जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपनी बात से मुकर गया। उसने अलग जाति का हवाला देते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद हार मानकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल नवानगर पुलिस युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Employee Salary Hike: सरकार ने कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, सैलरी में इतने रुपए बढ़ोतरी का किया ऐलान, लंबित एरियर के भुगतान को लेकर भी बड़ा फैसला
- Uttarakhand Government News: उत्तराखंड में भाजपा सरकार के चार साल हुए पूरे, सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने छुए विकास के नए आयाम, लोगों को मिल रही अनेको सुविधाएं
- Gwalior Harsh Firing Video : बर्थडे पार्टी में डांसरों के साथ ठुमके लगाते हुए उड़ाए पैसे, फिर सरेआम युवकों ने शुरू कर दिया ऐसा काम, देखें 52 सेकंड का वायरल वीडियो

Facebook


