नोएडा: सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत, दो अन्य घायल

Ads

नोएडा: सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत, दो अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - July 29, 2025 / 07:25 PM IST,
    Updated On - July 29, 2025 / 07:25 PM IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 29 जुलाई (भाषा) नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम बादलपुर थाना क्षेत्र में गांव राजतपुर के पास उस समय की है जब एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि हादसे में मोटसाइकिल सवार आकिल, उसकी चचेरी बहन रिया व दादी नसरीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां रिया (छह) ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा

सं, रवि कांत

खारी रवि कांत