दिल्ली में आसमान साफ, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

दिल्ली में आसमान साफ, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

दिल्ली में आसमान साफ, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: February 14, 2022 10:44 am IST

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) दिल्ली में सोमवार की सुबह खुशग़वार रही और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

साक्षेप आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।

विभाग के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। रविवार को न्यूनतन तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में