आंध्र प्रदेश में ट्रक कंटेनर के कार पर गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में ट्रक कंटेनर के कार पर गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 03:55 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 03:55 PM IST

इरुवरम, 13 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शुक्रवार सुबह एक शिपिंग कंटेनर चलते ट्रक से एक कार पर गिर गया जिससे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चित्तूर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुषार डूडी ने बताया कि यह हादसा इरुवरम गांव में सुबह लगभग 8:30 बजे हुआ।

डूडी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “कंटेनर वाहन पर गिर गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि कंटेनर के वजन से कार पूरी तरह से दब गई और चालक भी उसमें दब गया।

भाषा तान्या अमित

अमित