जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ऊंचाई से गिरने पर सैनिक की मौत
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ऊंचाई से गिरने पर सैनिक की मौत
जम्मू, 22 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास ऊंचाई से दुर्घटनावश गिरने के कारण सेना के एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 27 वर्षीय राइफलमैन सुखप्रीत सिंह सुंदरबनी सेक्टर में अग्रिम महादेव चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे तभी संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जवान का शव अंतिम संस्कार के लिए पंजाब स्थित उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा।
भाषा सिम्मी शफीक
शफीक

Facebook


