जम्मू, तीन अगस्त (भाषा) जम्मू के अखनूर सेक्टर में सेना के एक जवान की ‘सर्विस राइफल’ से गलती से गोली चलने से उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार को खौर के जोगवान इलाके में ड्यूटी के दौरान हुई।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि सैनिक की बंदूक से गलती से गोली चल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तुरंत चिकित्सीय सहायता दी गई, लेकिन चोट के कारण उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अखनूर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।
भाषा राखी रंजन
रंजन