सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया
सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया
नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) राजनयिक सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
घोष 1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं।
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘सोमनाथ घोष (आईएफएस: 1997), जो वर्तमान में शिकागो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें मलेशिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।’
बयान में यह भी कहा गया है कि ‘वह शीघ्र ही अपना नया कार्यभार संभालेंगे।’
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


