असम में बेटे ने कहासुनी के बाद पिता की हत्या की

Ads

असम में बेटे ने कहासुनी के बाद पिता की हत्या की

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 04:31 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 04:31 PM IST

दीफू (असम), दो अगस्त (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम उत्तर बोरबील बाजार में हुई, जहां हरि मजूमदार अपनी दुकान पर सब्जियां बेच रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर हरि मजूमदार और उनके बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद बेटे ने धारदार हथियार ‘दाव’ से कथित तौर पर पिता पर कई बार हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप