Raja Raghuvanshi Murder Case: आखिर क़त्ल से पहले सोनम ने क्यों खींची राजा की फोटो?.. क्या थी कातिल बीवी की मंशा? सामने आई बड़ी वजह
सूत्रों से मिले इनपुट के मुताबिक राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल आरोपियों को फिर से इंदौर लाया जा सकता है। दरअसल पुलिस आरोपियों से मोबाइल सिम कार्ड और ज्वेलरी की …

Raja Raghuvanshi Case. Image Source- IBC24
- सोनम ने हत्या से पहले कामाख्या मंदिर में राजा की तस्वीरें मोबाइल में ली थीं।
- पुलिस हवाला एंगल और संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन की जांच में जुटी हुई है।
- हत्या में शामिल आरोपियों को साक्ष्य जुटाने के लिए फिर से इंदौर लाया जाएगा।
Sonam and Raja Raghuvanshi Viral pictures: शिलॉंग: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन कातिल पत्नी सोनम के बारें में बड़े खुलासे हो रहे है। पुलिस की जांच और पूछताछ में कई ऐसे तथ्य सामने आ रहे है जिनपर भरोसा कर पाना मुश्किल हो रहा है। बीतते दिनों के साथ सोनम के साजिश का पर्दाफ़ाश हो रहा है।
बहरहाल इस बीच प्रकरण में एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि, हत्याकांड को अंजाम दिए जाने से पहले सोनम और राजा ने माँ कामाख्या देवी मंदिर जाकर दर्शन किये थे, पूजा-अर्चना की थी। सोनम शिलॉंग रवाना होने से पहले पति राजा को लेकर इसी जगह पर पहुंची थी। हत्यारिन सोनम ने इस दौरान मंदिर परिसर पर पति राजा रघुवंशी की कई तस्वीरें भी अपने मोबाईल पर कैद की थी। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि आखिर सोनम ने राजा को गुमराह करने के लिए ही यह तस्वीरें खींची थी या फिर इसके पीछे भी शातिर सोनम की कोई साजिश थी?
▶️राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर अभी पुलिस की जांच चल रही है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी समेत अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.
▶️इन सब के बीच IBC24 के पास राजा रघुवंशी की वो तस्वीर है जब वह सोनम के साथ कामाख्या मंदिर गए थे. सोनम ने ही राजा की ये फोटो क्लिक की… pic.twitter.com/ENsJ4dk3RK
— IBC24 News (@IBC24News) June 12, 2025
हवाला के एंगल से भी जांच
Sonam and Raja Raghuvanshi Viral pictures: इस बीच "ऑपरेशन हनीमून" की जाँच में जुटी मेघालय और मध्यप्रदेश पुलिस की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, राजा रघुवंशी हत्याकांड में हवाला को लेकर भी जाँच की जा सकती है। पुलिस ने अपनी अपनी जाँच में उन बैंक खातों को भी शामिल कर लिया है जिनका उपयोग सोनम के द्वारा लेनदेन के लिए किया जा रहा था। दरअसल पुलिस को सोनम के यूपीआई ट्रांजैक्शन जांचने पर अलग-अलग खातों से ट्रांजेक्शन की जानकारी हासिल हुई है। पुलिस ने सोनम से जुड़े देवास के जितेंद्र रघुवंशी के खातों को लेकर भी संदेह जाहिर किया है।
आरोपियों को लाया जाएगा इंदौर
सूत्रों से मिले इनपुट के मुताबिक राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल आरोपियों को फिर से इंदौर लाया जा सकता है। दरअसल पुलिस आरोपियों से मोबाइल सिम कार्ड और ज्वेलरी की रिकवरी का प्रयास कर रही है, ऐसे में उन्हें इंदौर लाये जाने की खबर सामने आई है। पुलिस को यह इनपुट भी मिला है कि, हत्या में प्रयुक्त हथियार गोवाहाटी के डाव से खरीदा गया था। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने के कोशिश में है, लिहाजा दो गाइड और स्कूटर देने वालों से भी आरोपियों की शिनाख्त कराई गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हाँ, सोनम ने हत्या से पहले राजा को लेकर कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करवाई और मंदिर परिसर में उसकी तस्वीरें भी लीं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Sonam and Raja Raghuvanshi Viral pictures, The couple had visited Maa Kamakhya Devi

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm