Sai Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 जून को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की 30वीं बैठक आयोजित होने जा रही है। ये बैठक 11.30 बजे से शुरू होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में खरीफ सीजन पर कैबिनेट मंथन कर सकती है। इसके अलावा सुकमा में IED ब्लास्ट में शहीद ASP आकाश की पत्नी स्नेहा गिरीपुंजे के अनुकंपा प्रस्ताव पर निर्णय ले सकती है। साथ ही मानसून सत्र पर भी साय कैबिनेट मंथन कर सकती है।
साय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों पर भई चर्चा की जा सकती है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जून के बाद दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। इस दौरान वे बीजापुर जाकर नक्सल आपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात कर सकते हैं।
यह बैठक 18 जून 2025 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसकी अध्यक्षता करेंगे।
कैबिनेट बैठक में कौन-कौन से मुख्य मुद्दे पर चर्चा हो सकती हैं?
मुख्य रूप से खरीफ सीजन की तैयारियों, मानसून सत्र की रणनीति और सुकमा IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश गिरीपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरीपुंजे को अनुकंपा नियुक्ति पर चर्चा हो सकती है।
शहीद ASP की पत्नी को लेकर क्या प्रस्ताव रखा गया है?
सुकमा IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरीपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरीपुंजे को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रस्ताव रखा गया है, जिस पर कैबिनेट बैठक में निर्णय संभव है।