Sonam Wangchuk Discharged | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Sonam Wangchuk Discharged क्लाइमेट एक्टिविस्ट और लद्दाख के प्रमुख आवाज सोनम वांगचुक को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। (Sonam Wangchuk Health Update) गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे वांगचुक को सुबह करीब 11:30 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद अब वे सबसे पहले राजघाट (Sonam Wangchuk Ladakh) पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, इसके बाद लद्दाख के लिए रवाना होंगे।
इस बात की जानकारी खुद सोनम वांगचुक ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि ‘मैं अब अस्पताल में डिस्चार्ज हो रहा हूं। काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और शरीर में भी जान आ रही है। आज मैं दिन में यहां से निकलते हुए और घर लौटने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा। जिसके बाद अपने घर लौट जाउंगा। जाते जाते में सभी से दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। आप सबने छोटे बड़े सबने आवाज में आवाज मिलाकर एक मुहिम चलाई और हम कामयाब भी हुए। इसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं।’
AND FINALLY….
I’m being discharged from the hospital. Will be going to Rajghat to pay tribute to Mahatma Gandhi and then back to the mountains.
Thank you all and BIG THANK YOU to the wonderful team of doctors and staff at Medanta Hospital Gurgaon. pic.twitter.com/BBp5k6JY9X— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 27, 2026
आपको बता दें कि वांगचुक ने 28 जून को जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले भी राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। आंदोलन की सफलता पर CJP कार्यकर्ताओं में खुशी है। उन्होंने इसे छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूत करने वाला कदम बताया।