सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचीं

सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचीं

सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचीं
Modified Date: May 13, 2026 / 11:11 am IST
Published Date: May 13, 2026 11:11 am IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) कांग्रेस नेता सोनिया गांधी बुधवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष फिलहाल अस्पताल में हैं और जल्द ही वहां से रवाना हो जाएंगी।

अस्पताल की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में