संक्रमण से ठीक होने के बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली

संक्रमण से ठीक होने के बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली

संक्रमण से ठीक होने के बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली
Modified Date: March 31, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: March 31, 2026 12:49 pm IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को संक्रमण से ठीक होने के बाद मंगलवार सुबह सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।

सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के बाद 24 मार्च की रात करीब 10:20 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अस्पताल में सात दिन उनका उपचार किया गया।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार सोनिया गांधी (79) का, एक गंभीर संक्रमण के लिए इलाज किया गया और एंटीबायोटिक दवाओं से उन्हें काफी फायदा हुआ।

जब रोगाणु रक्तप्रवाह में प्रवेश करते हैं और एक ही स्थान पर रहने के बजाय पूरे शरीर में फैल जाते हैं, तो इसे ‘सिस्टमिक इंफेक्शन’ कहते हैं।

चिकित्सकों ने बताया कि वह अब ठीक हो गई हैं और घर पर ही उनका आगे का इलाज होगा।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में