IAS Rinku Singh Rahi Resignation: घोटाले के खुलासे पर मारी गई थी 7 गोलियां, जबड़ा खराब.. महज 3 साल की नौकरी के बाद इस IAS ने दिया सेवा से इस्तीफा, बताई ये वजह..
IAS Rinku Singh Rahi Resignation: उत्तर प्रदेश के IAS रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा दिया, प्रशासनिक व्यवथा पर गंभीर आरोप और जनसेवा में बाधा जताई।

IAS Rinku Singh Rahi Resignation
- IAS रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा दिया
- प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए
- जनसेवा का मौका नहीं मिलने से निराश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के युवा आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। (IAS Rinku Singh Rahi Resignation) उन्होंने विस्तार से लिखे गए अपने इस्तीफे में प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” चल रहा है।
'जनसेवा का मौका नहीं मिल पा रहा' : IAS रिंकू सिंह राही
राही ने कहा कि एसडीएम रहते हुए की गई कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन कर दिया गया। उनका कहना है कि उन्हें वेतन तो मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने अपने इस्तीफे को नैतिक निर्णय बताया है। बता दें कि, आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही 2023 बैच के आईएएस अफसर है। वह कई मामलों में सुर्ख़ियों में रहें है। शाहजहांपुर वकीलों के एक प्रदर्शन में उठक बैठक का उनका वीडियो वायरल हुआ था तब सरकार ने उनको अटैच कर दिया था तब से पोस्टिंग नहीं आई। संभवतः इसी बात से दुःखी होकर उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है।
"आईएएस रिंकू सिंह ने दिया इस्तीफा.. कहा, न पोस्टिंग.. न काम.. न सम्मान.. क्या करेंगे नौकरी करके!!"
आईएएस रिंकू सिंह ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े करते हुए नौकरी छोड़ दी है.. रिंकू सिंह का आरोप है कि, उनको लंबे समय से न पोस्टिंग दी जा रही है.. न कोई काम दिया जा रहा है.. वो संबद्ध… pic.twitter.com/TEEOV2LVTk
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) March 31, 2026
"Honesty is the only bank balance we have," Father of UP IAS Rinku Singh Rahi who wants to be demoted to his former position of district social welfare officer because he has been shunted and is without work. https://t.co/yK13RdIPCB pic.twitter.com/TIxiz6wWKO
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 1, 2026
उत्तर प्रदेश के नौकरशाही में बड़ा फेरबदल
योगी सरकार ने रविवार को यूपी में 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। (IAS Rinku Singh Rahi Resignation) 9 आईएएस तबादलों में प्रतीक्षारत 2 IAS को भी तैनाती दी गई है। इसमें एक को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है।
- यूपी के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- अनुराग यादव, प्रमुख सचिव, आईटी, एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
- आलोक कुमार तृतीय, प्रमुख सचिव, नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, उत्तर प्रदेश, नोडल अधिकारी, वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी एवं जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- सौरभ बाबू, प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- रवि रंजन, प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन एवं यूपी एग्रो से विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन भेजा गया है।
- टीके शिबु, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन के वर्तमान पद के साथ प्रबंध निदेशक, यूपी एग्रो के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- हिमाशु कौशिक, आईएएस प्रतीक्षारत को भी तैनाती दी गई है। उनको प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन बनाया गया है।
- प्रतीक्षारत आईएएस सौम्या गुरुरानी को भी तैनाती दी गई है। उनको शाहजहांपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर से अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है।
![]()
इन्हें भी पढ़ें:-
भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त
डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स
नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत
सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने प्रशासनिक व्यवथा पर आरोप लगाए और जनसेवा का अवसर न मिलने पर इस्तीफा दिया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: UP IAS Officer Rinku Singh Rahi Resigns Citing Administrative Barriers and Denial of Public Service Opportunities
ब्यूरोक्रेसी
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm