BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Vijay Sharma PC on Naxalism: ‘छत्तीसगढ़ समेत देशभर से 99% नक्सलवाद ख़त्म’.. गृहमंत्री विजय शर्मा ने की प्रेसवार्ता, इन्हें दिया ‘लाल-आतंक’ के खात्मे का श्रेय

Vijay Sharma Press Conference on Naxalism: छत्तीसगढ़ सहित देशभर में 99% नक्सलवाद खत्म, गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रेसवार्ता में सफलता साझा की।

Vijay Sharma Press Conference on Naxalism

Vijay Sharma Press Conference on Naxalism

satya prakash
Published: 31 Mar 2026 | 3:17 pmModified: 31 Mar 2026 | 3:17 pm
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद लगभग समाप्त
  2. 3,000 नक्सली पुनर्वास केंद्रों में लौटे
  3. लाल-आतंक के खात्मे का श्रेय जनता को

रायपुर: चार दशक पुराने माओवाद के आज खात्मे का आखिरी दिन हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो साल पहले 'लाल आतंक' के खात्मे की डेडलाइन तय की थी। उन्होंने बताया था कि, राज्यों की पुलिस और केंद्रीय बलों के समन्वय के साथ 31 मार्च 2026 तक देशभर के सभी प्रभावित राज्यों को माओवाद से मुक्त कर दिया जाएगा। (Vijay Sharma PC on Naxalism) इस विषय में कल देश के सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद में व्यपाक चर्चा हुई जिसमे अमित शाह ने संसद के सदस्यों को नक्सल विरोधी अभियान के सफलता से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी जानकारियां दी। वही आज इस विषय पर राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी प्रेसवार्ता की।

विजय शर्मा ने बताया कैसे मिली 'लाल-आतंक ' के खिलाफ कामयाबी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विजय मंत्री शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हुआ। 2023 तक छत्तीसगढ़ में 75% नक्सली थे और नक्सलियों का 90% आर्म्स कैडर भी यहीं था। उन्होंने कहा कि लाल आतंक को खत्म करने का श्रेय बस्तर की जनता को जाता है, साथ ही आर्म्ड फोर्सेज के पराक्रम को भी। (Vijay Sharma PC on Naxalism) टेक्नोलॉजी बेस्ड इंटेलिजेंस पर विशेष काम हुआ, जिससे सफल और परफेक्ट ऑपरेशन हो सके। नक्सली मारे गए, जबकि जवानों को एक भी खरोंच नहीं आई।

उन्होंने बताया कि जब ऑपरेशंस चल रहे थे, तब विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा थी, लेकिन आरोप लगने शुरू हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि एनकाउंटर फर्जी हैं, जबकि नक्सलियों ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की। यह घटना डेढ़ साल पुरानी है। बिना पूरी जानकारी के आरोप लगाना सेना के जवानों के पराक्रम पर तोहमत लगाने जैसा था। बावजूद इसके, जवानों के साहस की वजह से आज यह स्थिति आई है।

नक्सलवाद के खात्मे में समाज की बड़ी भूमिका

मंत्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने विशेष रूप से नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर में समाज के प्रमुखों के साथ लगातार बैठकें कीं। बस्तर के विभिन्न जनजातीय समाजों ने इस प्रक्रिया में सहयोग दिया और कई नक्सलियों को पुनर्वास भी कराया गया। उन्होंने पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया, जिन्होंने अभियान चलाकर नक्सलियों को वापस लाने का काम किया।

सरकार ने नक्सलियों के पुनर्वास के लिए कई प्रयास किए। पत्रकार साथियों ने भी नक्सलियों को सुरक्षित लौटने में मदद की। अक्टूबर 2025 में बस्तर के जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने पुनर्वास लिया, जिसमें 153 हथियार भी जमा किए गए। (Vijay Sharma PC on Naxalism) इसके अलावा, कई पुनर्वास केंद्र बनाए गए, जहां लोगों को vocational training दी गई। पिछले दो वर्षों में लगभग 3000 लोगों ने पुनर्वास लिया है, 2000 आर्म्ड कैडर के लोग गिरफ्तार हुए हैं और 536 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं।

आज नक्सल संगठन का 99% समाप्त हो चुका है। कुछ छोटे समूह कांकेर के नॉर्थ एरिया और दक्षिण में बचे हैं, जिनकी स्थिति पूरी तरह ट्रैक की गई है। इनमें से कई लोगों ने हथियार छोड़कर गांवों में शांति से जीवन बिताना शुरू कर दिया है। सरकार पुनर्वास के लिए अभी भी तैयार है और जो भी नक्सली वापस आना चाहते हैं, उनका स्वागत करती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत

सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में लगभग 99% नक्सलवाद समाप्त किया जा चुका है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Naxalism 99% Eliminated: Vijay Sharma Highlights Armed Forces and Community Role in Anti-Maoist Success

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm