सोनू सूद ने दिलाया घर, कोरोना काल के इस मसीहा को भगवान से कम नहीं मानता परिवार

Ads

सोनू सूद ने दिलाया घर, कोरोना काल के इस मसीहा को भगवान से कम नहीं मानता परिवार

  •  
  • Publish Date - August 21, 2020 / 08:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा साबित हो रहे हैं। जलपैगुड़ी में सोनू सूद ने एक जरुरतमंद को एक घर बनवाकर दिया है। सोनू सूद ने खुद ट्वीट कर लिखा है। ‘मुबारक हो। घर तो आपका कमाल का बन गया है। चलो अब कह सकते हैं कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भी हमारा घर है’।

पढ़ें- नेपाल में मिला गोल्डन कछुआ, विष्णु का अवतार मानकर द..

पढ़ें- दिलीप कुमार के भाई असलम खान का कोरोना से निधन, लीला..

सोनू सूद की इस पहल के लिए सोनल सिंह नाम की लड़की ने उनका धन्यवाद कहा है। सोनू को सोनल ने भगवान बताया है। सोनल ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘मेरी भावना का वर्णन करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है..मैंने भगवान को नहीं देखा है। लेकिन आप उसके जीवन में ईश्वर दूत बनकर आए। कृपया अवश्य पधारिए’।

पढ़ें- ताइवान ने चीन को करारा जवाब देने की दी धमकी, रक्षा मंत्री ने शेयर किया लड़ाकू.

गौरतलब है कोरोना काल में सोनू ने कई लोगों की मदद की है। प्रवासियों को सुरक्षित घर पहुंचाने से लेकर खेतों पर हल जोत रही बेटियों को टैक्टर दिलाया। किसी पैसों की मदद की। सोनू सूद को लोग अब अपना आदर्श मानने लगे हैं।