दक्षिणी नौसेना कमान ने नौसेना दिवस मनाया
दक्षिणी नौसेना कमान ने नौसेना दिवस मनाया
(फोटो के साथ)
कोच्चि, चार दिसंबर (भाषा) दक्षिणी नौसेना कमान ने रविवार को यहां नौसेना दिवस मनाया और इसने जंगी जहाजों और विमानों के जरिये अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मेजबानी यहां दक्षिणी नौसेना कमान प्रमुख, वाइस एडमिरल एम ए हम्पीहोली ने की। इसमें केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए, जो मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों लोग यहां राजेंद्र मैदान में एकत्र हुए थे। इसकी शुरूआत एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर,सी-किंग और चेतक हेलीकॉप्टर की ‘फ्लाई पास्ट’ सहित मरीन कमांडो के वाटरक्राफ्ट के उपयोग को प्रदर्शित करने के साथ हुई।
नौसेना अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर को जहाज पर उतारने, चेतक हाईजैकिंग रोधी टीम के तलाश एवं बचाव अभियान, मरीन कमांडो के अभियान आदि को प्रदर्शित किया।
नौसेना कर्मियों ने वाटर स्की, जेट स्की और स्पीड बोट पर अपने कौशल दिखाये।
भाषा सुभाष नरेश
नरेश

Facebook


