BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

सपा सांसद इकरा चौधरी ने शामली से वैष्णोदेवी तक नयी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग लोकसभा में उठाई

सपा सांसद इकरा चौधरी ने शामली से वैष्णोदेवी तक नयी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग लोकसभा में उठाई

सपा सांसद इकरा चौधरी ने शामली से वैष्णोदेवी तक नयी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग लोकसभा में उठाई
Bhasha
Published: 25 Jul 2024 | 6:28 pmModified: 25 Jul 2024 | 6:28 pm

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा चौधरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में मांग उठाई कि उत्तर प्रदेश के शामली से जम्मू के वैष्णोदेवी तक और प्रयागराज तक नयी ट्रेनें शुरू की जानी चाहिए।

पहली बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुईं चौधरी आज शून्यकाल में पहली बार अपना विषय रख रही थीं।

सपा सांसद ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र कैराना से पानीपत और मेरठ को जोड़ने के लिए रेलमार्ग बनाने का सर्वे कई बार किया जा चुका है लेकिन अभी तक रेल लाइन का निर्माण नहीं किया गया है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले इस रेलमार्ग के संबंध में काम जल्द शुरू होना चाहिए।

चौधरी ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में स्थित शामली से वैष्णोदेवी तक और शामली से प्रयागराज तक नयी ट्रेन शुरू करने की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में उच्च न्यायालय का होना और वैष्णोदेवी एक धार्मिक तीर्थ स्थल होने के कारण दोनों स्थानों का संपक अत्यंत आवश्यक है।

भाषा वैभव माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सपा सांसद इकरा चौधरी ने शामली से वैष्णोदेवी तक नयी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग लोकसभा में उठाई

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm
बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

30 Sept 2026 | 5:13 pm
लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

30 Sept 2026 | 5:11 pm