विजय को सरकार बनाने से रोकने के लिए अन्नाद्रमुक व द्रमुक के बीच चर्चा होने की अटकलें

Ads

विजय को सरकार बनाने से रोकने के लिए अन्नाद्रमुक व द्रमुक के बीच चर्चा होने की अटकलें

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 12:45 AM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 12:45 AM IST

चेन्नई, छह मई (भाषा) तमिलनाडु के राजनीतिक गलियारों में बुधवार को चर्चा थी कि टीवीके को सरकार बनाने से रोकने के लिए धुर विरोधी दलों द्रमुक और अन्नाद्रमुक के बीच बातचीत हो रही है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ गठबंधन करने के कुछ घंटों बाद दोनों द्रविड़ पार्टियों के बीच चर्चा होने की खबरें सामने आईं। हालांकि, ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) दोनों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इससे पहले, टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस ने चुनाव पूर्व सहयोगी द्रमुक से भी संबंध तोड़ लिए हैं।

टीवीके ने 108 सीटें, द्रमुक ने 59, अन्नाद्रमुक ने 47, कांग्रेस ने 5, पीएमके ने चार, आईयूएमएल, भाकपा, माकपा और वीसीके ने दो-दो सीटें जीती हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट मिली है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश