‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 215.47 करोड़ रुपये की कमाई की

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 215.47 करोड़ रुपये की कमाई की

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 215.47 करोड़ रुपये की कमाई की
Modified Date: August 2, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: August 2, 2026 3:36 pm IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) अभिनेता टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में रिलीज होने के बाद तीन दिनों के भीतर ही ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। यह फिल्म भारत में बृहस्पतिवार को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में ‘2डी’ और ‘3डी फॉर्मट’ में रिलीज हुई थी।

यह फिल्म दुनियाभर में रिलीज होने से एक दिन पहले भारत में दर्शकों के लिए उपलब्ध कराई गई।

फिल्म में टॉम हॉलैंड, पीटर पार्कर (स्पाइडर-मैन) की भूमिका में हैं। इसमें जेंडया के साथ-साथ जैकब बैटलन और सैडी सिंक भी हैं।

‘बॉक्स ऑफिस’ आंकड़े उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 72.44 करोड़ रुपये की सकल कमाई की। ‘बॉक्स ऑफिस’ पर इस फिल्म की कुल कमाई 215.47 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म दुनियाभर के ‘बॉक्स ऑफिस’ पर अब तक 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई कर चुकी है।

भाषा प्रचेता राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में