कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की इकाई 3 में ‘स्पिलेज टू ओपन रिएक्टर’ चरण की शुरुआत

कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की इकाई 3 में 'स्पिलेज टू ओपन रिएक्टर' चरण की शुरुआत

कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की इकाई 3 में ‘स्पिलेज टू ओपन रिएक्टर’ चरण की शुरुआत
Modified Date: April 25, 2026 / 10:38 pm IST
Published Date: April 25, 2026 10:38 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की इकाई तीन में शनिवार को “स्पिलेज टू ओपन रिएक्टर” चरण की शुरुआत हुई, जो परियोजना के जारी निर्माण में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। एक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

रिसाव से लेकर खुले रिएक्टर चरण तक, सुरक्षा प्रणाली और मुख्य शीतलक पाइपलाइनों (एमसीपी) को हल्के पानी का उपयोग करके साफ किया जाता है ताकि आगे की कमीशनिंग गतिविधियों के लिए सिस्टम की स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।

अपने बयान में, भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने कहा, “यह उपलब्धि डिजाइन आवश्यकताओं के अनुसार प्राथमिक प्रणाली के उपकरणों और पाइपिंग के व्यक्तिगत कार्यात्मक परीक्षण की शुरुआत का प्रतीक है, जो संयंत्र के चालू होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

वर्तमान में, संयंत्र की इकाइयां एक और दो (2 गुणा 1000 मेगावाट) चालू हैं और इकाई चार (1000 मेगावाट) का निर्माण कार्य उन्नत चरण में है।

इकाइयां पांच और छह (2 गुणा 1000 मेगावाट) निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और इन्हें चरणबद्ध तरीके से चालू करने की योजना है।

एनपीसीआईएल ने कहा, “इन परियोजनाओं के पूरा होने पर, कुडनकुलम साइट की कुल स्थापित क्षमता 6000 मेगावाट हो जाएगी।”

भाषा प्रशांत देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में