एसआरसीसी ने कारोबार, सार्वजनिक जीवन में नेतृत्व करने वाली पीढ़ियां तैयार कीं: प्रधानमंत्री मोदी

एसआरसीसी ने कारोबार, सार्वजनिक जीवन में नेतृत्व करने वाली पीढ़ियां तैयार कीं: प्रधानमंत्री मोदी

एसआरसीसी ने कारोबार, सार्वजनिक जीवन में नेतृत्व करने वाली पीढ़ियां तैयार कीं: प्रधानमंत्री मोदी
Modified Date: September 5, 2026 / 08:12 pm IST
Published Date: September 5, 2026 8:12 pm IST

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान ने अपनी अलग पहचान बनाई है और कारोबार, सार्वजनिक जीवन तथा समाज में नेतृत्व करने वाली पीढ़ियों को तैयार किया है।

मोदी कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए परिसर पहुंचे। वह मेट्रो से कॉलेज पहुंचे और इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस कॉलेज ने बरसों से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह शैक्षणिक उत्कृष्टता, संस्थान-निर्माण और कारोबार, सार्वजनिक जीवन तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की नयी पीढ़ियों को तैयार करने के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री ने कॉलेज के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में 100 रुपये का स्मृति सिक्का भी जारी किया।

मोदी ऐसे समय में एसआरसीसी के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने युवा पीढ़ी तक पहुंच बनाने के अपने प्रयास तेज किए हैं।

प्रधानमंत्री ने इस साल अप्रैल में कॉलेज की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर अपने आवास पर कॉलेज के शासी मंडल और एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इस अवसर पर उन्होंने एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया था।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में