हिमस्खलन के कारण श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग यातायात के लिए बंद

Ads

हिमस्खलन के कारण श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग यातायात के लिए बंद

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 01:04 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 01:04 PM IST

श्रीनगर, 28 मार्च (भाषा) हिमस्खलन से प्रभावित श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया और वहां से बर्फ हटाने का काम जारी है।

जोजिला दर्रे पर शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई और कई वाहन दब गए। मरने वालों में दस साल का एक बच्चा भी शामिल था।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘राजमार्ग यातायात के लिए बंद है और बर्फ हटाने का काम जारी है।’’

उन्होंने बताया कि सड़क से हिमस्खलन का मलबा साफ हो जाने के बाद यातायात की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), लद्दाख पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

भाषा माधव सिम्मी

सिम्मी